Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होसाइ शेयर में निवेश के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ितों से ठगे लाखों
  • अल्मोड़ा

होसाइ शेयर में निवेश के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ितों से ठगे लाखों

AltnewsUttarakhand 08/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में होसाइ शेयर नामक निवेश एप के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक ग्रामीण से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित का कहना है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने पहले क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों को एजेंट बनाया और उनके माध्यम से ग्रामीणों को मोबाइल एप पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि होसाइ शेयर एप में रकम लगाने पर नियमित और निश्चित लाभ मिलेगा। इसी भरोसे में आकर कई लोगों ने एप में पैसे लगाने शुरू कर दिए। पीड़ित ने भी शेयर में निवेश किया, लेकिन कुछ ही समय में लगभग 50 हजार रुपये की राशि ठगी का शिकार हो गई। बाद में न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही किसी तरह का लाभ दिया गया। इसी तरह फर्जी ट्रेडिंग और निवेश एप होसाइ शेयर के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति से यूपीआइ के जरिए एक लाख नौ हजार 595 रुपये की साइबर ठगी का मामला भी सामने आया है। पीड़ित ने साइबर अपराध प्रकोष्ठ को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 7 सितंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच मोबाइल और वेब आधारित होसाइ शेयर एप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग, माइनिंग और निवेश का लालच दिया गया। एप के संचालकों और उनके प्रतिनिधियों ने नियमित मुनाफे का भरोसा दिलाया, जिसके झांसे में आकर पीड़ित ने निवेश शुरू किया। पीड़ितों ने पुलिस से ठगी की गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवस्थल मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर मंथन
Next: दन्या पुलिस ने पनुवानौला बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.