Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुख ‘विज्ञान केंद्रों का भविष्य’ पर करेंगे चर्चा
  • अल्मोड़ा

मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुख ‘विज्ञान केंद्रों का भविष्य’ पर करेंगे चर्चा

AltnewsUttarakhand 11/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा में 13 से 15 फरवरी तक 21वां राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मेलन पहली बार उत्तराखंड में हो रहा है, जो राज्य के लिए विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। सम्मेलन में देशभर के लगभग 50 विज्ञान संग्रहालयों और केंद्रों के निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन की केंद्रीय थीम ‘विज्ञान केंद्रों का भविष्य’ रखी गई है। सम्मेलन में विज्ञान संग्रहालयों की बदलती भूमिका, डिजिटल और इंटरैक्टिव तकनीकों का उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रदर्शन, विज्ञान संचार के नए मॉडल और बच्चों व युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के नेतृत्व में राज्य में विज्ञान और नवाचार को शिक्षा, शोध और समाज से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार भी विभिन्न जिलों में विज्ञान केंद्र स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्ष विज्ञान केंद्रों की भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के महानिदेशक अरिजीत दत्ता चौधरी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भाग लेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
Next: भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.