Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • अल्मोड़ा

भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर

AltnewsUttarakhand 11/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन गौशाला सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व भी उन्होंने इस प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया था। बुधवार को किए गए निरीक्षण में उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गौशाला के कार्यों का अवलोकन किया तथा चयनित स्थल की उपयुक्तता पर भी संतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला बनने से निराश्रित गोवंश को आश्रय मिलेगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संसाधनों का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए और उपयुक्त स्थान पर ही निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही नए चयनित स्थल पर गौशाला निर्माण का आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग की अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की और विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभाग के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर पिछले वर्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा विवरण प्रस्तुत करने को कहा और केंद्र की उपयोगिता स्पष्ट करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुख ‘विज्ञान केंद्रों का भविष्य’ पर करेंगे चर्चा
Next: विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.