Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • अल्मोड़ा

असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन

AltnewsUttarakhand 03/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद अल्मोड़ा में गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र किसी कारणवश बीएलओ को प्राप्त नहीं हो सके हैं, उन्हें फिलहाल असंग्रहित (अनकलेक्टेबल) श्रेणी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मतदाताओं के पास अभी भी अपना गणना प्रपत्र जमा करने का अवसर उपलब्ध है। वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध अपने विवरण के आधार पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से गणना प्रपत्र भर सकते हैं या संबंधित बीएलओ को जमा कर सकते हैं। बैठक में असंग्रहित श्रेणी के मतदाताओं के पुनः सत्यापन पर विशेष जोर देते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए गए कि बीएलओ स्तर पर ऐसे मामलों की दोबारा समीक्षा कराई जाए और प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के आगामी चरणों की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न किए जा सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
Next: चिकित्सकों के तबादले निरस्त करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.