Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

AltnewsUttarakhand 04/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे को लेकर शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार से एथेनॉल मिश्रण के प्रभावों पर स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि आम जनता, वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनका दावा है कि कुछ वाहनों में माइलेज कम होने, इंजन के प्रदर्शन पर असर पड़ने और रखरखाव का खर्च बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन शिकायतों में तथ्य हैं तो सरकार को वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक कर उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने एथेनॉल मिश्रण के प्रभावों पर वैज्ञानिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने, वाहन मालिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संभावित नुकसान की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने, उपभोक्ताओं को ईंधन की गुणवत्ता और उसमें एथेनॉल मिश्रण की स्पष्ट जानकारी देने तथा गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महासचिव किरन आर्या, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, फेमिना खान, विनय कनवाल, विशाल पड़ियार, आशीष संतोलिया, रोहित पंत, अर्जुन सिंह, अमित रावत, विशाल आर्य, मोहित सकलानी सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
Next: दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.