Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परीक्षा परिणामों में देरी पर एबीवीपी का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
  • अल्मोड़ा

परीक्षा परिणामों में देरी पर एबीवीपी का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका

AltnewsUttarakhand 11/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में हो रही देरी और कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि परीक्षा शाखा की लापरवाही से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने कहा कि लॉ विभाग के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने से छात्रों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर (बैक) के अधिकांश विद्यार्थियों का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है, जबकि वे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी दे चुके हैं। इसके अलावा पीजी सहित कई अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम भी लंबित हैं, जिससे पीएचडी काउंसलिंग, प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

एबीवीपी का कहना है कि कई बार ज्ञापन देने और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद परीक्षा शाखा ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सभी लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित कर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक की होगी।

प्रदर्शन में नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, जिला संयोजक राहुल कनवाल, परिसर मंत्री ऋतिक नेगी, साहिल नेगी, गौरव जोशी, भास्कर जोशी, हिमांशु भट्ट, पवन, दीपक कुमार, पंकज आर्य, दयाल, लकी जोशी, दीपक राठौर, गौरव चौहान, हर्षित बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीईटी से स्थायी छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने भेजा ज्ञापन
Next: यूकेडी ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर किया मंथन, पान सिंह लटवाल बने जिला कोषाध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.