Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत 96 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन प्रहार के तहत 96 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 18/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने 96 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कोसी पुल के पास बिना नंबर प्लेट की टीवीएस जूपिटर स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार संजय कनवाल उर्फ सोनू, पुत्र चंदन सिंह, निवासी सेनार, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पाउच माल्टा देसी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 190 वाहन चालकों के चालान
Next: नवनियुक्त थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.