Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसून में 24 घंटे अलर्ट रहे आपदा परिचालन केंद्र: आयुक्त दीपक रावत
  • अल्मोड़ा

मानसून में 24 घंटे अलर्ट रहे आपदा परिचालन केंद्र: आयुक्त दीपक रावत

AltnewsUttarakhand 18/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर मानसून अवधि के दौरान केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक आपदा संबंधी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण तथा समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण और संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में निर्माणाधीन नए बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा प्रबंधन से जुड़ी बैठकों और समन्वय कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नवनियुक्त थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
Next: कुमाऊँ आयुक्त ने वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रेक का किया निरीक्षण, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.