Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा

मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

AltnewsUttarakhand 19/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में सोमवार, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग ने 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। वहीं नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अतितीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव, सड़क मार्ग बाधित होने जैसी आपदाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 20 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा तथा जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हर्ष कनवाल बने कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष
Next: नवागंतुक थानाध्यक्ष ने बाड़ेछीना में जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.