Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवागंतुक थानाध्यक्ष ने बाड़ेछीना में जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं
  • अल्मोड़ा

नवागंतुक थानाध्यक्ष ने बाड़ेछीना में जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं

AltnewsUttarakhand 20/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नवागंतुक थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा ने रविवार को बाड़ेछीना क्षेत्र में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ जनसंवाद गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दो से अधिक सवारी न बैठाने, तेज गति और शराब के नशे में वाहन न चलाने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने से बचने की हिदायत दी। साथ ही सवारी और मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाड़ेछीना बाजार में समय-समय पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए सभी व्यापारी और वाहन चालक सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें। होटल और ढाबों में शराब परोसने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा और अन्य सामाजिक अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Next: लगातार 20वें दिन विद्यार्थियों की सहायता में जुटा रहा एबीवीपी का हेल्पडेस्क

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.