Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी अंतर क्षेत्रक खो-खो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का दबदबा
  • अल्मोड़ा

एसएसबी अंतर क्षेत्रक खो-खो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का दबदबा

AltnewsUttarakhand 21/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अल्मोड़ा में आयोजित अंतर क्षेत्रक खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत के तत्वावधान में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की निगरानी में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर समिति ने सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत की महिला एवं पुरुष खो-खो टीम का भी चयन किया। समापन समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक उप महानिरीक्षक) तपन कुमार दास ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ खेलते हुए सशस्त्र सीमा बल का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय देने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, रविनंद झा, विपिन कुमार कटारा, शिव राम सहित क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कई अहम फैसले, पिनाथ ईको ट्रेक के लिए 10 लाख मंजूर
Next: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.