Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, 589 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • अल्मोड़ा

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, 589 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

AltnewsUttarakhand 23/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। चिकित्सा सेवा बोर्ड, देहरादून की ओर से 25 और 26 जुलाई को आयोजित होने वाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का गहन सत्यापन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, विद्युत और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रखने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा। बैठक में बताया गया कि जिले में 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा में 361 तथा 26 जुलाई को 228 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 589 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने और सुरक्षा इंतजाम तेज करने के निर्देश
Next: अल्मोड़ा के विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर मंत्री से मिले विधायक मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.