Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर मंत्री से मिले विधायक मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर मंत्री से मिले विधायक मनोज तिवारी

AltnewsUttarakhand 24/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर नगर निगम से जुड़े लंबित मामलों, विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। मंत्री ने सभी मामलों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक में सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों का मुद्दा उठाया गया। विधायक ने कहा कि हाल ही में धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करने वाले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक ने नगर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग की समस्या का समाधान करने, ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जर्जर विद्युत ढांचे में सुधार तथा आवश्यक स्थानों पर बेहतर बिजली सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

उन्होंने नगर की प्रमुख एवं संपर्क सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए नालों के निर्माण, चौड़ीकरण, नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बैठक में नगर निगम के नए भवन के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरों के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के बाद विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है और नगर के विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा से भी मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी करने के निर्देश, 589 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Next: नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.