Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध शराब पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, एक वाहन सीज
  • अल्मोड़ा

अवैध शराब पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, एक वाहन सीज

AltnewsUttarakhand 26/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लमगड़ा और दन्या थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल छह पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर एक वाहन सीज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की है। थाना लमगड़ा पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में मोरनौला स्थित जैंती-खांकर तिराहे पर चेकिंग के दौरान अल्टो कार (यूके08एएक्स-7313) से चार पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने चालक दिनेश सिंह निवासी ग्राम बक्सवर, लमगड़ा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा शामिल रहे। वहीं, थाना दन्या पुलिस ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में बुशीलधार बैंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कमल सनवाल निवासी ग्राम कालोटा के कब्जे से दो पेटी (96 पाउच) माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल राकेश मेलकानी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
Next: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, दो दिन में 500 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.