Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बैक पेपर फीस कम करने और जल्द परिणाम घोषित करने की मांग
  • अल्मोड़ा

बैक पेपर फीस कम करने और जल्द परिणाम घोषित करने की मांग

AltnewsUttarakhand 27/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अल्मोड़ा इकाई ने छात्रहितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर परिसर निदेशक के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक बैक पेपर शुल्क कम करने और लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में एबीवीपी ने कहा कि बीसीए और बीबीए 2023 बैच के विद्यार्थियों से बैक पेपर के नाम पर 2000 रुपया शुल्क लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। परिषद का कहना है कि विद्यार्थी पहले ही महंगी शिक्षा और अन्य शुल्कों का बोझ उठा रहे हैं, ऐसे में इतनी अधिक बैक पेपर फीस आर्थिक शोषण के समान है। संगठन ने इस शुल्क को तत्काल कम करने की मांग की। परिषद ने यह भी कहा कि बीसीए और बीबीए 2024 बैच के द्वितीय सेमेस्टर बैक परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिणाम लंबित होने के कारण छात्र निर्धारित क्रेडिट पूरे कर तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। यदि इससे किसी विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होता है तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से बुधवार तक बैक पेपर फीस कम करने और लंबित परिणाम जारी करने पर ठोस निर्णय लेने की मांग की। अन्यथा एबीवीपी विद्यार्थियों के साथ उग्र आंदोलन शुरू करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, वरुण कपकोटी, हर्षित लोहनी, पंकज कुमार, कृष्णा कार्की, ज्योति शर्मा, गौरव चौहान, गौरव जोशी, गुड़िया, भावना दोसाद, साहिल नेगी, करन बिष्ट, दीक्षा रौतेला, मीनाक्षी नयाल, निखिल कपकोटी, नीरज टाकुली, दीपक राठौर एवं रोहित उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: भैंसियाछाना बहुउद्देशीय शिविर में 161 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.