Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान, अल्मोड़ा पुलिस ने किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान, अल्मोड़ा पुलिस ने किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 27/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के तहत सोमवार को एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट सहित ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक मुदित वर्मा, कांस्टेबल सौरभ ग्वासाकोटी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, संदिग्ध लिंक, फर्जी लोन ऐप, ऑनलाइन इनाम, निवेश और पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत, बैंकिंग या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक की सत्यता जांचने के बाद ही उस पर कार्रवाई करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही एमआरएम (मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल) के माध्यम से साइबर ठगी के मामलों में धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। छात्राओं से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई करें: डीएम
Next: गोलू देव और हरज्यू देव की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान: रेखा आर्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.