Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोलू देव और हरज्यू देव की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान: रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

गोलू देव और हरज्यू देव की परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान: रेखा आर्या

AltnewsUttarakhand 27/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को ग्राम सभा गल्ली बस्यूरा स्थित श्री गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय बैसी (जागर) धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम कुंवाली कोरेधार स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय बैसी कार्यक्रम में भी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देव परंपराएं और जागर जैसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता भगवान गोलू देव और हरज्यू देव की परंपराएं समाज को सत्य, न्याय और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। इसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी लोक परंपराएं सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के साथ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता को सफल आयोजन की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान, अल्मोड़ा पुलिस ने किया जागरूक
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.