Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ईडा वन पंचायत में हरित अभियान, 300 से अधिक पौधों का रोपण
  • अल्मोड़ा

ईडा वन पंचायत में हरित अभियान, 300 से अधिक पौधों का रोपण

AltnewsUttarakhand 30/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम सभा ईडा के शेर इंटर कॉलेज परिसर एवं वन पंचायत क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। चिया, यूएनडीपी-बीएमजीएफ तथा वन क्षेत्र कार्यालय गनियाधोली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इनमें बांज, बुरांश, उतीस, देवदार, काफल, तेजपत्ता और आंवला जैसी स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल रहीं। इन पौधों का चयन क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में चिया के अधिशासी निदेशक कुंदन बिष्ट, धीरज जोशी, वन पंचायत सरपंच खड़क सिंह, ग्राम प्रधान आनंद सिंह मेहरा, उपप्रधान दान सिंह रावत, सह-संयोजक (व्यावसायिक प्रकोष्ठ) बलम सिंह करायत, दीवान सिंह, परियोजना सहायक मनीषा पंत, फील्ड सहायक प्रवीण कुमार, डिजिटल सखी पूजा फर्त्याल, शेर इंटर कॉलेज के शिक्षक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, किसान, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के आनंद बने अध्यक्ष
Next: अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 66 वाहन चालकों के चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.