Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्यापार मंडल करेगा जिले की 26 इकाइयों का भ्रमण
  • अल्मोड़ा

व्यापार मंडल करेगा जिले की 26 इकाइयों का भ्रमण

AltnewsUttarakhand 02/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक रविवार को दीपचंद सभागार स्थित व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की सभी 26 व्यापार मंडल इकाइयों का भ्रमण कार्यक्रम 30 अगस्त से शुरू किया जाएगा। भ्रमण के दौरान संगठन को सशक्त बनाने, व्यापारियों की समस्याओं को जानने और प्रत्येक इकाई को अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि 15 अगस्त को व्यापार मंडल भवन में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला और नगर व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन ने सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ व्यापारियों और समाजसेवियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, नगर महिला उपाध्यक्ष जया साह, नगर सह सचिव अश्वनी नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, शहजाद कश्मीरी, पवन साह, जिला सलाहकार ज्योति कपूर, जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, जिला मंत्री राकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रास ने जलागम क्षेत्र में लगाए 3 हजार पौधे, किसानों को फलदार पौधे और कृषि उपकरण भी किए वितरित
Next: घर के पास महिला को वन्यजीव ने बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.