Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • अल्मोड़ा

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राएं सम्मानित

AltnewsUttarakhand 07/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। सप्ताहभर विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों तथा समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम ‘जीवन की सशक्त शुरुआत के लिए स्तनपान : प्रभावी प्रयासों को और मजबूत बनाएं’ रही। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, पोस्टर, स्लोगन लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर आयोजित विशेष संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने शिशु और मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खम्पा मार्केट में युवक से मारपीट व नकदी लूट, पार्षद ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Next: नंदा देवी मेला-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, प्रतियोगिताओं से लेकर स्टार नाइट तक होंगे आकर्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.