Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चेकिंग अभियान में 163 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज
  • अल्मोड़ा

चेकिंग अभियान में 163 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज

AltnewsUttarakhand 09/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। कस्बों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों के साथ होटल, ढाबे व रिजॉर्ट भी पुलिस की निगरानी में रहे। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 163 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जबकि एक वाहन सीज किया गया। वहीं, अराजकता फैलाने, बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों और न्यूसेंस फैलाने वाले 34 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थाना-चौकी प्रभारियों और यातायात पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में सघन चेकिंग की। पुलिस टीमों ने जनपद के प्रवेश मार्गों के साथ नगर क्षेत्रों, बाजारों, चौराहों और पर्यटन स्थलों के आसपास वाहनों की जांच की। होटल, ढाबे, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंटों में भी चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी गई। पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग करने वालों पर निगरानी रखी। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों, अराजक तत्वों और हुड़दंगियों पर भी पुलिस की नजर रही। संदिग्ध वाहन, व्यक्ति और वस्तुओं की तलाश के साथ ही बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अराजकता या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाघ की निगरानी और रेस्क्यू के लिए वन विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, पांच पिंजरे और 21 कैमरा ट्रैप लगाए
Next: श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अल्मोड़ा में गरजे मजदूर संगठन, श्रम संहिताएं समाप्त करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.