Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तिरंगा यात्रा को लेकर एबीवीपी ने किया पोस्टर विमोचन
  • अल्मोड़ा

तिरंगा यात्रा को लेकर एबीवीपी ने किया पोस्टर विमोचन

AltnewsUttarakhand 11/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा नगर इकाई की ओर से 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। साहिल नेगी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा में ‘एक गांव-एक तिरंगा’ और ‘परिसर-परिसर वंदे मातरम्’ अभियान चलाए जाएंगे। ये कार्यक्रम 16 अगस्त तक आयोजित होंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मनीष राय, रोहित कुमल्टा, विभाग छात्रा प्रमुख लक्ष्मी, मनीषा, मीनाक्षी नयाल, दीपक लोहनी, ऋतिक नेगी, सागर सांगा समेत अन्य कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय और मिशन पुराण फाउंडेशन के बीच एमओयू
Next: स्वास्थ्य-शिक्षा और सड़कों की बदहाली दूर करना सरकार की प्राथमिकता हो: दिनेश कुंजवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.