Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 25 अगस्त तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, नहीं तो कट सकती हैं यूनिटें
  • अल्मोड़ा

25 अगस्त तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, नहीं तो कट सकती हैं यूनिटें

AltnewsUttarakhand 14/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया अभी अधूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड की यूनिट कटने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जनपद में 3.69 लाख यूनिट पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक केवल 2.49 लाख यूनिट की ही ई-केवाईसी हो सकी है। वहीं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के 2.38 लाख पंजीकृत यूनिटों में से केवल 1.05 लाख यूनिट की ई-केवाईसी पूरी हुई है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने निकटतम सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर से ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जनपद से बाहर रहने वाले उपभोक्ता भी ऐप या अपने निकटतम सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनबी बिनवाल को श्रद्धांजलि, संघर्षपूर्ण जीवन को किया नमन
Next: पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.