Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश

AltnewsUttarakhand 16/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला और सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं, जबकि गांधी इंटर कॉलेज में आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला पंचायत की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “स्वच्छता ही सेवा है” पुस्तक का वितरण भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि तारा मोहन सिंह महरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, दिनेश कुंजवाल, गोपाल सिंह गैड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा, ग्राम प्रधान पंकज पांडे, दीपक साह, जगदीश गैड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल पांडे, हरीश गैड़ा, गोपाल सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र रावत, हेमंत साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों ने किया सम्मान
Next: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय में की तालाबंदी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.