Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में स्वचालित फिटनेस केंद्र शुरू होने तक मैनुअल जांच जारी रखने की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में स्वचालित फिटनेस केंद्र शुरू होने तक मैनुअल जांच जारी रखने की मांग

AltnewsUttarakhand 17/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर हो रही परेशानियों को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अल्मोड़ा में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) शीघ्र शुरू कराने और तब तक मैनुअल फिटनेस जांच की व्यवस्था जारी रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पर्वतीय क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। महेश नयाल ने पत्र में कहा कि उन्होंने 19 जनवरी 2026 को भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। उस समय सरकार ने वाहन स्वामियों और टैक्सी संचालकों की समस्याओं को देखते हुए छह माह तक मैनुअल फिटनेस जांच जारी रखने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अल्मोड़ा में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र संचालित नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को फिटनेस जांच के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है। ईंधन, चालक और अन्य खर्च बढ़ने के साथ ही पर्वतीय मार्गों पर लंबी दूरी तय करने से वाहन संचालन भी प्रभावित हो रहा है। पत्र में उन्होंने बताया कि अनेक व्यावसायिक वाहनों और विद्यालयी बसों के परमिट केवल अल्मोड़ा जनपद तक सीमित हैं। ऐसे में फिटनेस जांच के लिए उन्हें जिले से बाहर ले जाना व्यावहारिक रूप से कठिन होने के साथ दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ाता है। महेश नयाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अल्मोड़ा में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र की स्थापना और संचालन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती, तब तक मैनुअल फिटनेस जांच जारी रखने से वाहन स्वामियों, टैक्सी संचालकों और विद्यालयी वाहन संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्मिकों, श्रमिकों का प्रदर्शन
Next: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों ने उठाईं 9 सूत्रीय मांगें, प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.