Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकरंग सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन, प्रहसन और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने बिखेरा रंग
  • अल्मोड़ा

लोकरंग सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन, प्रहसन और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने बिखेरा रंग

AltnewsUttarakhand 20/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ‘लोकरंग’ सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन प्रहसन, एकल नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक प्रो. संजीव आर्य, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. रुबीना अमान और छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

महापौर अजय वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें समाज व संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जंगपांगी ने महोत्सव को सफल आयोजन बताया, जबकि पूर्व उपसचिव वैभव पांडे ने आयोजकों को बधाई दी।

तीसरे दिन कला, विज्ञान और शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने कॉलेज लाइफ, देवसेना का स्वयंवर और मस्ती की पाठशाला जैसे विषयों पर हास्य प्रहसनों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रंगकर्मी ललित पांडे और डॉ. ललित चंद्र जोशी ने किया।

समापन अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने महोत्सव की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने परिसर की सांस्कृतिक प्रतिभा को नई पहचान दी।

प्रतियोगिताओं में झांकी वर्ग में शिक्षा संकाय प्रथम, विधि द्वितीय और वाणिज्य तृतीय रहा। लोकनृत्य में शिक्षा संकाय ने पहला, विज्ञान ने दूसरा और दृश्यकला संकाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार प्रथम, हर्षित बिष्ट द्वितीय और हर्षित खुल्बे तृतीय रहे। नाटक प्रतियोगिता में दृश्यकला संकाय प्रथम, शिक्षा संकाय द्वितीय और विधि संकाय तृतीय स्थान पर रहा। प्रहसन प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ने प्रथम, कला संकाय ने द्वितीय और शिक्षा संकाय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत श्रेणी में प्रियांशु डसीला सर्वश्रेष्ठ लोकनर्तक और आंचल राज सत्यप्रेमी सर्वश्रेष्ठ लोकनृत्यांगना चुनी गईं। नाटक प्रतियोगिता में हितेश सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्राची गोस्वामी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित हुईं। प्रहसन में अंकित कार्की को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, प्राची गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री तथा शिक्षा संकाय को सर्वश्रेष्ठ हास्य निर्देशन का पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में गौरी रौतेला प्रथम, रोहित भट्ट द्वितीय और मनीष नेगी तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद प्रदीप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जंगपांगी, पंकज मेहरा, उज्ज्वल जोशी और युवम वोहरा सहित पूर्व छात्र नेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम और डॉ. कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव के सफल आयोजन में परिसर प्रशासन, कुलानुशासक मंडल, सांस्कृतिक संयोजक दर्शन कुमार, छात्रसंघ पदाधिकारियों तथा शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और छात्र प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Next: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए कारीगरों को किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.