Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

AltnewsUttarakhand 20/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डायट अल्मोड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय ‘मनः संवाद’ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य एल.एम. पांडे ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना और तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाना है। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि एक खुशहाल और मानसिक रूप से स्वस्थ शिक्षक ही ऊर्जावान कक्षा का निर्माण कर सकता है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य भी बेहतर बनता है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. दीपा जलाल ने बताया कि अब तक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर इस प्रकार की पहल पहली बार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला शिक्षा मंत्री के निर्देशों के क्रम में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, स्व-जागरूकता और हार्टफुलनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रतिभागियों को तनाव से निपटने और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की विभिन्न रणनीतियों से भी अवगत कराया जाएगा। उद्घाटन सत्र में डॉ. प्रकाश पंत, रमेश रावत और प्रकाश चंद्र सहित अन्य शिक्षाविद भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बख से गणेशीगैर तक शेष मार्ग के निर्माण की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Next: डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की समीक्षा बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.