Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 139वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 139वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 26/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महान समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर बुधवार को चौघानपाटा स्थित पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को स्मरण किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक चेतना जगाने का कार्य किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, समान अवसर और मानव गरिमा के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, रमेश बहुगुणा, एडवोकेट महेश चंद्रा, संजय भाटिया, दया शंकर टम्टा, भूपाल कोहली, किशन लाल, राजेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्र, लल्लू लाल, किरन आर्या, सुंदर लाल, महेंद्र प्रसाद, दिगपाल आर्य, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार आर्या, आशीष कुमार, दीपक आर्य, बल आर्य, शैलेंद्र टम्टा, सूरज टम्टा, राहुल टम्टा, पीयूष कुमार, ध्रुव टम्टा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नगर मंडल ने शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्रों में होंगी बैठकें
Next: भनोली-ध्याड़ी में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.