Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए टिहरी गढ़वाल के चंबा में 69वीं शाखा का शुभारंभ किया। मसूरी रोड स्थित नई शाखा का उद्घाटन ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) पारितोष पंत ने किया। बैंक प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस इस शाखा के संचालन से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में बैंक की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत और प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पी.सी. तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा को कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS), आईएमपीएस, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा गया है।

प्रबंध निदेशक पी.सी. तिवारी ने बताया कि वर्ष 1991 में मात्र 2.56 लाख रुपये की पूंजी और पांच कर्मचारियों के साथ शुरू हुए बैंक के अब करीब पांच लाख खाताधारक हैं। बैंक का कुल कारोबार 6,500 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है और अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कनखल हरिद्वार, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, मियांवाला और गोल मार्केट (देहरादून) में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी। वहीं अगले वित्तीय वर्ष में 10 और शाखाएं शुरू करने की योजना है। बैंक में वर्तमान में 800 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है और भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

पी.सी. तिवारी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से मोबाइल बैंकिंग की अनुमति मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बैंक अगले 15 दिनों के भीतर ग्राहकों को नेट बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे डिजिटल लेन-देन और अधिक आसान हो सकेगा।

नई शाखा के उद्घाटन के पहले ही दिन 100 से अधिक नए खाते खोले गए और एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई। समारोह में महाप्रबंधक बी.एस. मेहता, उपमहाप्रबंधक जी.एस. स्यूनरी, शाखा प्रबंधक शेखर सिंह, रुकम सिंह सजवान, डॉ. पी.एस. सजवाण सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड नवीन मित्तल को ईडी ने किया गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड
Next: जिलाधिकारी ने जीआईसी लोधिया का किया निरीक्षण, जर्जर भवन ध्वस्त कर नए भवन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.