Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने जीआईसी लोधिया का किया निरीक्षण, जर्जर भवन ध्वस्त कर नए भवन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने जीआईसी लोधिया का किया निरीक्षण, जर्जर भवन ध्वस्त कर नए भवन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 07/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय भवनों की स्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त कर नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के विभिन्न कक्षा-कक्षों एवं भवनों का निरीक्षण करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जर्जर भवनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रक्रिया और तकनीकी मानकों के अनुरूप जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में आपदा मद के अंतर्गत कराए जा सकने वाले कार्यों का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों से संबंधित आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से कराए जाएं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यालय में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा
Next: भाजपा का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.