Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम प्रहरियों को नशा तस्करी और साइबर अपराध पर सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को नशा तस्करी और साइबर अपराध पर सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 17/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा में गुरुवार को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने गांवों में संदिग्ध गतिविधियों, व्यक्तियों और घटनाओं पर नजर रखने तथा महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल थाना पुलिस या संबंधित बीट कर्मचारी तक पहुंचाने को कहा। नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी पुलिस को देने और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती स्वतः नष्ट करने और भविष्य में इसकी खेती न करने के लिए जागरूक करने को भी कहा गया। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ग्राम प्रहरियों को अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को पुलिस तक सूचना पहुंचाने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी भी दी गई। बैठक में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इसके अलावा डायल 112, थाना पुलिस, सीएम हेल्पलाइन और सिटीजन पोर्टल के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचाने के बारे में भी बताया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्वानंद घाट के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Next: 1320 मेगावाट बिजली खरीद प्रक्रिया पर प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दी सफाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.