Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, 11 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, 11 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए

AltnewsUttarakhand 17/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को जागेश्वर में भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान जागेश्वर धाम परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए।

अभियान में सहभागिता का आह्वान

उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी भनोली सौम्या गर्ब्याल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत अल्मोड़ा की ओर से बताया गया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धंसती सड़क पर 10 हजार की आबादी का सफर, हादसे का खतरा
Next: पुलिस लाइन सहित थानों और फायर स्टेशनों में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.