Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 18/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में क्रीड़ा गतिविधियों को लेकर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने क्रीड़ा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में विगत वर्ष की क्रीड़ा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन, उत्तर क्षेत्र, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एवं खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के लिए टीम प्रबंधक और प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा प्रतियोगिताओं से पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायकों एवं चयनकर्ताओं की नियुक्ति सहित अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि क्रीड़ा क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों, परिसरों एवं निजी संस्थानों को क्रीड़ा गतिविधियों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सत्र 2025-26 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शॉल, सम्मान राशि एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग में निकिता चंद ने स्वर्ण, कोमल मेहता ने कांस्य, एथलेटिक्स में माया ने रजत तथा ताइक्वांडो में अलिशा मनराल ने रजत पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले कोचों को भी सम्मानित किया गया। खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली बॉक्सर निकिता चंद और कांस्य पदक विजेता कोमल मेहता को विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. पंकज कुमार शाह, प्रो. हेम चंद्र पांडे, डॉ. कमल किशोर जोशी, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न परिसरों एवं महाविद्यालयों के अधिकारी, क्रीड़ा प्रभारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार टम्टा, पंकज कुमार, डॉ. खगेंद्र कुमार खोलिया, डॉ. पूर्णिमा बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल, डॉ. गिरीश अधिकारी और दीवान राम भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवा शिक्षा के साथ संवैधानिक दायित्व और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन का हिस्सा बनाएं : कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
Next: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.