Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपदा राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ ने पीआरडी और होमगार्ड जवानों को दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

आपदा राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ ने पीआरडी और होमगार्ड जवानों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 18/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में एसडीआरएफ सरियापानी टीम ने भैंसवाड़ा फार्म में आयोजित 10 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव प्रशिक्षण के तहत पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण 7 से 17 सितंबर तक आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ सरियापानी राजीव जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल एवं टीम ने जवानों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकों का अभ्यास कराया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न तहसीलों में तैनात पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना तथा एसडीआरएफ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को स्थानीय एवं वैकल्पिक संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने, मरीज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, नदी पार करने, रस्सी लपेटने, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने और रस्सी आधारित बचाव तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। एसडीआरएफ टीम ने आपदा की विषम परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत-बचाव कार्य संचालित करने तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर तत्काल बचाव अभियान शुरू करने की तकनीकों की जानकारी भी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरेंद्र कोली नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था, चार दिन पहले किराए पर ली थी दुकान
Next: राजस्व संग्रहण बढ़ाने और वित्तीय व्यवस्था मजबूत करने को विश्व बैंक की एसपीएफएम परियोजना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.