Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं और बच्चों को नशे, साइबर अपराध व यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं और बच्चों को नशे, साइबर अपराध व यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 18/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौखुटिया पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मासी और बाखली मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कोतवाली पुलिस टीम ने भी अल्मोड़ा नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं, बच्चों, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। बाखली मैदान में बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नियमित अध्ययन करने और अच्छी पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करने तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं, बच्चों और लोगों को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, आपदा हेल्पलाइन-1070 तथा नशे से संबंधित सहायता और शिकायत के लिए मानस हेल्पलाइन-1933 की जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ के लिए चयन ट्रायल की तिथियां तय
Next: कुट्टू के बिस्कुट-कप बनाकर महिलाएं बढ़ाएंगी आमदनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.