Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘सरकार आपके द्वार’ सेवा सेतु के तहत 26 सितंबर से शुरू होंगे बहुउद्देशीय शिविर
  • अल्मोड़ा

‘सरकार आपके द्वार’ सेवा सेतु के तहत 26 सितंबर से शुरू होंगे बहुउद्देशीय शिविर

AltnewsUttarakhand 22/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में ‘सरकार आपके द्वार’ सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने शिविरों के आयोजन के लिए विस्तृत रोस्टर जारी करने के साथ संबंधित खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को ताकुला के जूनियर हाईस्कूल धौनीगाड़, 29 सितंबर को ताड़ीखेत के राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत, 5 अक्टूबर को द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली और 7 अक्टूबर को चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज कलरौ खड़कत्या में शिविर आयोजित होगा। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को सल्ट के जीआईसी क्वेराला, 9 अक्टूबर को स्याल्दे के जीआईसी जौरासी, 12 अक्टूबर को लमगड़ा के प्राथमिक पाठशाला टकोली, ढैली, 15 अक्टूबर को भिकियासैंण के जीआईसी जीनापानी, 16 अक्टूबर को धौलादेवी के राजकीय इंटर कॉलेज भनोली, 17 अक्टूबर को भैसियाछाना के विकासखंड सभागार और 18 अक्टूबर को हवालबाग के ग्राम पंचायत तलाड़ में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित शिविरों में प्रतिभाग करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकास भवन में जुटे जिलेभर के प्रधान, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Next: छात्रसंघ चुनाव को लेकर द्वाराहाट पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन के साथ की गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.