Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा-सुनंदा शोभायात्रा के दौरान अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में बदलाव
  • अल्मोड़ा

नंदा-सुनंदा शोभायात्रा के दौरान अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में बदलाव

AltnewsUttarakhand 22/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा शोभायात्रा के दौरान बुधवार को अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शोभायात्रा की अवधि में दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक निर्धारित मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा।

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत और कौसानी जाने वाले सभी चौपहिया वाहन धारानौला और बेस तिराहा होते हुए लोअर माल रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यह क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले वाहन धारानौला या शैल बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

इसके अलावा मालवाहक और भारवाहक वाहनों को सुबह नौ बजे से करबला तिराहे से माल रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से निर्धारित यातायात प्लान का पालन करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बन रहीं महायोजनाएं
Next: दो बल्ब जलाने वाले उपभोक्ता का करीब दो लाख रुपये का बिजली बिल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.