Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
  • अल्मोड़ा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

AltnewsUttarakhand 25/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से पंडित दीनदयाल पार्क, पांडे खोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के बाद ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार रखा। उनका चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और राष्ट्रहित को केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभाना उनके प्रति श्रद्धांजलि है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि उनके विचार राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के लिए प्रेरणादायी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया और स्वच्छता जैसे सेवा कार्य सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में रवि रौतेला, दर्शन रावत, सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट, पंकज भाकुनी, देवाशीष नेगी, दीक्षांत पवार, अर्जुन बिष्ट, सभासद अमित साह, कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, जगमोहन बिष्ट, जगदीश चौहान, विजय भट्ट, आनंद कनवाल, दिनेश मठपाल, जगदीश नगरकोटी सहित कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डालकर कुंडल लूटने का प्रयास, आरोपी दबोचा
Next: गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने लिया गोगाजी महाराज का आशीर्वाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.