Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर में भास्कर गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर में भास्कर गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

AltnewsUttarakhand 26/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन के दौरान आर्यन छात्र संगठन के महासचिव भास्कर गिरी गोस्वामी ने सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सचिव पद पर किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने के कारण भास्कर गिरी गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए। आर्यन छात्र संगठन ने उनके निर्विरोध निर्वाचन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संगठन के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल जोशी ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध सचिव चुना जाना संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे छात्रों के बीच संगठन की नीतियों और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति विश्वास का संकेत बताया। छात्र नेता निशांत पांडे ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन छात्रहितों के लिए उनकी सक्रियता और छात्रों के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है। वहीं महासचिव विशाल सिंह बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ का पद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी है। भास्कर गिरी गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं, समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, करीब 200 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ
Next: मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.