Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिनवार लक्ष्य तय करें, फोटो-वीडियो सहित प्रतिदिन दें प्रगति की जानकारी
  • अल्मोड़ा

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिनवार लक्ष्य तय करें, फोटो-वीडियो सहित प्रतिदिन दें प्रगति की जानकारी

AltnewsUttarakhand 29/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 123, लोक निर्माण विभाग की 67 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की मरम्मत की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर दिनवार लक्ष्य निर्धारित करने और उसी के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन किए गए कार्यों की स्थिति फोटो और वीडियो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर पैचवर्क के साथ सील कोट का कार्य भी किया जाए, जिससे मरम्मत टिकाऊ हो और सड़क की सतह बेहतर बनी रहे। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूकेडी में पूर्व कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष समेत दर्जनों लोग शामिल
Next: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर जिला कोषागार में लगेगा विशेष शिविर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.