Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण

AltnewsUttarakhand 29/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लखनऊ में 21 से 28 सितंबर तक आयोजित योनेक्स सनराइज अखिलेश दास मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने महिला डबल्स और मिक्स डबल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। महिला डबल्स में महाराष्ट्र की श्रावणी वालेकर के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए अदिति ने क्वार्टर फाइनल में ओडिशा की ऋतुपर्णा पांडा और श्वेतप्रणा पांडा की जोड़ी को 7-15, 15-7, 15-8 से हराया। सेमीफाइनल में कर्नाटक की न्यासा करिअप्पा ए और तमिलनाडु की प्रवंधिका राघवन की जोड़ी को 15-11, 15-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अदिति और श्रावणी की जोड़ी ने केरल की नयना एस ओसिस और तमिलनाडु की वार्षिनी विश्वनाथ श्री की जोड़ी को 15-10, 15-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मिक्स डबल्स में दिल्ली के भव्य छाबड़ा के साथ जोड़ी बनाकर अदिति ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के दिव्यांश रावत और कर्नाटक की कनिका श्री की जोड़ी को 15-6, 15-14 से हराया। सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश देव और मिजोरम की लालरेमपुल की जोड़ी को 15-8, 13-15, 15-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अदिति और भव्य की जोड़ी ने डी. संजय श्रीवास्तव और अध्या वारियथ की जोड़ी को 15-13, 15-9 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अदिति भट्ट द्वाराहाट के धनखोली गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। अदिति की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैट्रन अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता व राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उप सचिव संजय नज्जौन, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, अमरनाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, लोकेश नेगी सहित बैडमिंटन परिवार, संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए अदिति को शुभकामनाएं दीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2 अक्तूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे हरिद्वार के व्यापारी
Next: एसएसजे परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की वापसी, देर रात उपाध्यक्ष पद का परिणाम पर्ची से हुआ तय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.