Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम रैलाकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • अल्मोड़ा

ग्राम रैलाकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

AltnewsUttarakhand 30/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनस्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम रैलाकोट में स्वास्थ्य शिविर एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) जीएस तितयाल तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील के निर्देशन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के साथ डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान 57 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। ग्रामीणों के रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की गई तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मशरूफ खान और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंशुल ममगाईं ने डेंगू को लेकर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने डेंगू के कारण, प्रमुख लक्षण, संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। संभावित लक्षण दिखाई देने पर समय से स्वास्थ्य केंद्र में जांच और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पित गुप्ता, डॉ. भावना, डॉ. दीप चंद्र और मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर नरेश आगरी ने स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया। एमबीबीएस इंटर्न प्रियंशु, शिवानी, रक्षित राज और रुपांगी पांडेय ने स्वास्थ्य जांच, ग्रामीणों से संपर्क और डेंगू जागरूकता गतिविधियों में सहयोग दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान दया रावत और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम, समय पर पहचान, उचित उपचार तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक और स्टाम्प व्यवस्थाओं की जानकारी ली
Next: अल्मोड़ा: संगठनात्मक असहमति के बीच यूकेडी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.