Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार नवीन बिष्ट को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार नवीन बिष्ट को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 01/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं रंगकर्मी नवीन बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेशभर के 13 लोगों को सम्मानित किया गया। अल्मोड़ा निवासी नवीन बिष्ट को साहित्य सृजन, उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान मिला। सरस्यूं गांव निवासी नवीन बिष्ट लंबे समय से पत्रकारिता के साथ साहित्य, रंगमंच और लोक संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट के लिए दो पुस्तकों का कुमाऊंनी भाषा में अनुवाद भी किया है। कुमाऊंनी बैठकी होली के गीतों के गायक के रूप में उनकी अलग पहचान है। वे रामलीला में दशरथ की भूमिका भी निभाते रहे हैं। इसके अलावा कुमाऊं के पारंपरिक लोकगीत झोड़ा, छपेली, बैर-भगनौल और न्योली गायन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। विशेष रूप से पारंपरिक न्योली गायन शैली को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख कलाकारों में उनकी पहचान है। नवीन बिष्ट को साहित्य, पत्रकारिता, रंगमंच और लोक संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए मिले सम्मान से अल्मोड़ा के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत में खुशी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा संकल्प अभियान के तहत तलाड़ में बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं
Next: गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.