Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सम्मानित
  • अल्मोड़ा

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सम्मानित

AltnewsUttarakhand 02/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बारामंडल विधायक मनोज तिवारी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर के एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आश्रितों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के अध्यक्ष भारत पांडे ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया। इस मौके पर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे सहित तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्मेंद्र बिष्ट मॉरीशस में लापता, परिजन ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
Next: कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की कटिंग से दो भवन क्षतिग्रस्त, मुआवजे की कार्रवाई शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.