Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धर्मेंद्र बिष्ट मॉरीशस में लापता, परिजन ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
  • अल्मोड़ा

धर्मेंद्र बिष्ट मॉरीशस में लापता, परिजन ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

AltnewsUttarakhand 02/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लॉक के कुंथाड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट बीते छह दिनों से मॉरीशस में लापता हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय थाने में तहरीर मिलने के बाद द्वाराहाट पुलिस संबंधित दूतावास से संपर्क कर रही है।

परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र अप्रैल 2025 में मॉरीशस गए थे और वहां सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड इंडियन नेशनल में वेटर के रूप में कार्यरत थे। वह ट्रायनन एवं ग्लेशिस एवेन्यू के कोने पर सोडनैक, क्वात्रे बोर्नेस में रहते थे।

बताया गया कि 27 सितंबर को धर्मेंद्र अपने मित्रों के साथ ले बाऊचान स्थित पोंट नेचुरल घूमने गए थे। मॉरीशस के सहायक पुलिस अधीक्षक एस. गोबुरुधुन के अनुसार धर्मेंद्र को तेज समुद्री लहर बहाकर ले गई। विशेष इकाइयों की ओर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।

इधर धर्मेंद्र के पिता मदन सिंह बिष्ट ने द्वाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मॉरीशस सरकार से संपर्क कर धर्मेंद्र की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक पहल कराने का अनुरोध किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को न्याय दिलाने की मांग, श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Next: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.