Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए 142 खिलाड़ियों का चयन
  • अल्मोड़ा

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए 142 खिलाड़ियों का चयन

AltnewsUttarakhand 03/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए राज्य स्तरीय टीमों के गठन को लेकर अल्मोड़ा में आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में 142 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देश पर 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चेस, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो और योग में पुरुष एवं महिला वर्ग तथा क्रिकेट और फुटबॉल में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता जांच भी की गई। पुरुष वर्ग में 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ तथा स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और महिला वर्ग में 50 मीटर व 300 मीटर दौड़ तथा स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल थ्रो और स्कीपिंग रोप के परीक्षण किए गए। चयन ट्रायल में 112 पुरुष और 36 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से कुल 140 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ। चयन ट्रायल के सफल संचालन में विक्रम भंडारी, राजेंद्र सिंह राणा, हरीश गोस्वामी, कैलाश सिंह मेहरा, करिश्मा नायक, जीवन बोर, रीता बिष्ट, कविता थापा, राजेश खोलिया, प्राशु भैसोड़ा, हरेंद्र प्रसाद, मनीष कनवाल, यशपाल भट्ट, रजत वर्मा, संजय सिंह अधिकारी, तुषार भंडारी, पूजा मेहरा, विजय मेहरा सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में शुरू होगी हिम तेंदुआ साइटिंग, उत्तरकाशी और दारमा में तैयारी तेज
Next: तीन दिवसीय बूट कैंप में युवाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.