Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष से मिले पदाधिकारी
  • अल्मोड़ा

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष से मिले पदाधिकारी

AltnewsUttarakhand 03/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी से मुलाकात कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया। व्यापार मंडल ने दो हजार से अधिक के डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने को लेकर चिंता जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह का अतिरिक्त शुल्क छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों और बड़े मॉल के बढ़ते विस्तार से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने कोरोना महामारी और अन्य आपदाओं से प्रभावित कारोबारियों के लिए राहत एवं मुआवजे की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के नुकसान का भी आकलन कर राहत देने पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापार प्रभावित होने से पलायन की स्थिति बनने की बात भी व्यापार मंडल ने कही। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उप नेता प्रतिपक्ष से व्यापारियों की समस्याओं को विधानसभा और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया। भुवन चंद्र कापड़ी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, मार्गदर्शक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप चंद्र सिंह डांगी, शोभा जोशी, दन्या व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट, राधा बिष्ट सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता, स्टेडियम-ए रहा उपविजेता
Next: लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में शुरू होगी हिम तेंदुआ साइटिंग, उत्तरकाशी और दारमा में तैयारी तेज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.