Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर तीन युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर तीन युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 04/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चौखुटिया पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर शांति व्यवस्था भंग करते हुए तीन युवकों को पाया। पुलिस ने अमन चंद्र पुत्र सुभाष चंद्र, आकाश आर्य पुत्र विजय कुमार और कार्तिक नेगी पुत्र डूंगर सिंह नेगी, सभी निवासी हल्द्वानी, को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अराजकता, हुड़दंग और लोक न्यूसेंस करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक पद पर दो उपाध्यक्ष, एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव विवाद का अनोखा समाधान
Next: चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.