Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेंट एंटोनी कॉन्वेंट मिशन स्कूल और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए।

सीएमओ ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई और हाथ धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी देने को भी कहा। साथ ही आरबीएसके टीम को ज्योलिकोट क्षेत्र के विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को पीएचसी ज्योलिकोट में 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 27 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। सीएमओ ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कमलेश्वर जीआईसी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस समारोह
Next: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • नैनीताल

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम, उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.