Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कमलेश्वर जीआईसी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस समारोह
  • अल्मोड़ा

कमलेश्वर जीआईसी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस समारोह

AltnewsUttarakhand 05/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में 5 सितंबर को भारी अतिवृष्टि के कारण शासन द्वारा घोषित अवकाश होने से शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। छात्र परिषद और विद्यार्थियों के आग्रह पर 5 अक्टूबर को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान, आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता पाठ और अन्य रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा राशि भारती और अर्चिता नगरकोटी ने किया। जलपान व्यवस्था में कविता, रिंकी और आकांक्षा ने सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए अनुशासित रहकर जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हितेश बिरोड़िया, प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल, संगीता पंत, रेणुका जोशी, सचिंत जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, शर्मिला, निर्मला लोहुमी, नरेंद्र सिंह बनकोटी, विशाखा रानी, अंजना नेगी सहित कार्यालय स्टाफ, भोजन माताएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैंची धाम में जाम से निजात को यूकेडी ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था की उठाई मांग
Next: ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.